मिल्खा सिंह के निधन पर CM केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिल्खा सिंह के निधन पर CM केजरीवाल ने जताया शोक, कहा-उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत

मिल्खा सिंह ने लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार शाम को दुनिया को

फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया। लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार शाम को एथलीट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिल्खा सिंह के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत है। उनका जीवन हर भारतवासी को सपने देखने और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा। वह हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।’’ 


91 साल के मिल्खा सिंह को कोरोना से संक्रमित होने के बाद तीन जून को PGI चंडीगढ़ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।