CM केजरीवाल ने जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक किया व्यक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल ने जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक किया व्यक्त

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में सुनकर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक भद्र राजनेता थे जिन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 
हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार देर रात रेड्डी का निधन हो गया। 77 वर्षीय रेड्डी कई सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। वह चार बार विधायक चुने गए और पांच बार लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए। वह दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए। 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाले भद्र राजनेता को देश याद करेगा।” 
1564302522 kejriwal tweet
बता दें कि जयपाल रेड्डी, इंद्र कुमार गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। सप्रंग एक सरकार के दौरान वह शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों के मंत्री रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।