खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक

पूर्वी दिल्ली ने अपने आदेश में कहा, बारिश होने के साथ-साथ हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के

यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गया जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति का आकलन करने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यमुना 204.7 मीटर पर बह रही थी और रविवार शाम छह बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इसका जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ने की संभावना है। 
एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधों की समीक्षा करने और स्थिति का आकलन करने के लिए सोमवार दोपहर सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है।’’ दिल्ली सरकार ने रविवार को शहर में बाढ़ की चेतावनी जारी की और यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से पार कर जाने की आशंका के चलते निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। 
1566197963 yamuna
पूर्वी दिल्ली जिले ने अपने आदेश में कहा, ‘‘बारिश होने के साथ-साथ हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है और कल सुबह 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों की जान और माल को खतरा हो सकता है।’’ 
1566198207 yamuna1
इसने सभी उप संभागीय मजिस्ट्रेटों को दिल्ली पुलिस और नागरिक रक्षा स्वयंसेवकों की मदद से सोमवार सुबह नौ बजे तक निचले इलाके में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया था कि हरियाणा ने रविवार को अंतरालों में कई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था। शाम पांच बजे बैराज से 8.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।