CM केजरीवाल का कांग्रेस पर बीजेपी को लाभ पहुंचाने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल का कांग्रेस पर बीजेपी को लाभ पहुंचाने का आरोप

दिल्ली में बुधवार को प्रियंका गांधी का रोड शो आयोजित होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रियंका

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर बीजेपी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का बीजेपी से सीधा मुकाबला है।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चुनौती दे रहे सपा बसपा गठबंधन को कमजोर करने के लिये उत्तर प्रदेश में ही प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को प्रियंका गांधी का रोड शो आयोजित होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रियंका दिल्ली में प्रचार कर अपना समय खराब कर रही हैं।

Priyanka-rahul

दोनों भाई बहन राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस की बीजेपी से सीधी टक्कर है।’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की ताकत को कांग्रेस कमजोर करने का काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।