CM हिमंत ने कहा : अगर विधानसभा चुनाव नहीं होते तो MCD...पर ज्यादा ध्यान दे पाती भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM हिमंत ने कहा : अगर विधानसभा चुनाव नहीं होते तो MCD…पर ज्यादा ध्यान दे पाती भाजपा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में भगवा पार्टी की हार

पूर्वोत्तर के शीर्ष भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भगवा पार्टी की हार के बाद दावा किया कि अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव साथ-साथ न हुए होते तो पार्टी निगम चुनाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाती।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जहां बृहस्पतिवार को मतगणना होनी है। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की संभावनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) 250 में से 134 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने भाजपा के 15 साल के शासन पर विराम लगा दिया है।
गुजरात से अच्छा परिणाम आने की उम्मीद
भाजपा को 104 सीट पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस के खाते में नौ सीट गईं।शर्मा ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, “दिल्ली में (एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार) हमें 60-70 सीट मिल रही थीं, लेकिन हमने काफी बेहतर प्रदर्शन किया।”उन्होंने कहा, “अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव साथ न होते, तो हम दिल्ली पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते।” शर्मा ने गुजरात और दिल्ली दोनों में पार्टी के लिए प्रचार किया था।उन्होंने कहा, “कल गुजरात से बहुत अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।