उपराज्यपाल से मिलने पहुंचीं सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता, पेश किया सरकार बनाने का दावा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपराज्यपाल से मिलने पहुंचीं सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता, पेश किया सरकार बनाने का दावा

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ऐसे में रेखा गुप्ता और भाजपा के अन्य नेता दिल्ली में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिले। एलजी से मिलकर रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। दिल्ली एलजी ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने राज निवास में माननीय उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली की नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दावा स्वीकार कर लिया और उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बता दें, दिल्ली में आज मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।