सीएम-मुख्यसचिव ने दिल्ली सचिवालय में चलाया डेंगू के खिलाफ अभियान

अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव और कैबिनेट मंत्रियों ने सुबह 11 बजे

नई दिल्ली : दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर डेंगू एवं चिकनगुनिया के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव और कैबिनेट मंत्रियों ने सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 
अभियान के तहत सभी ने अपने दफ्तर, बरामदे, छत और सीढ़ियों के आस-पास चेक किया कि कहीं पानी का ठहराव तो नहीं है। क्योंकि डेंगू मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है। रविवार एक सितंबर से सरकार ने दिल्ली में 10 हफ्ते, सुबह 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार का यह अभियान शुरू किया है जो 15 नवंबर तक चलेगा। 
मुख्य सचिव ने सचिवालय के प्लाजा में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, सरकार के विभागों एवं संस्थानों सहित स्वायत्त निकायों के प्रमुखों से अपील की कि वे शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त बनाने में सहयोग और प्रभावी ढंग से समन्वय स्थापित करें। 
अधिकारी रविवार को न केवल अपने घरों में बल्कि शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी कार्यालयों की सफाई करें। यह अपील दिल्ली सरकार एवं उसके सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थानों तक सीमित नहीं है बल्कि केंद्र सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र से भी इस पहल में शामिल होने की अपील करना चाहूंगा।
हिस्सा लें डीडीए एवं दिल्ली पुलिस : एलजी 
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीए के उपाध्यक्ष और दिल्ली पुलिस के आयुक्त को भी डेंगू से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल होने के निर्देश दिये हैं। बैजल ने 4 सितंबर को सीएम केजरीवाल को पत्र लिखकर बताया कि उन्होंने दोनों विभागों से कार्यक्रम में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इससे पहले 3 सितंबर को सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे हर रविवार को सुबह 10 बजे और अपने कार्यालयों का हर शुक्रवार सुबह 11 बजे निरीक्षण करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।