सीएम ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीएम ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

जन्मशती पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने का ऐलान किया था। इसी उपलक्ष्य में ग्वालियर से दिल्ली तक

ग्वालियर : पूर्व ग्वालियर रियासत की महारानी भाजपा नेत्री स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आज 100वीं जयंती है। देश में भारतीय जनता पार्टी इसे जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 375 किलोमीटर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं राजमाता के पौते ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी दादी के समाधि स्थल(छत्री) पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।

राजमाता विजियाराजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य थीं। प्रदेश सरकार ने चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले ही राजमाता विजियाराजे सिंधिया का जन्मशती वर्ष मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में जन्मशती पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने का ऐलान किया था। इसी उपलक्ष्य में ग्वालियर से दिल्ली तक की महिला मैराथन आयोजित की जा रही है।

जिसे आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये 375 किलोमीटर की यह मैराथन मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, पलवल और फरीदाबाद से होती हुई दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में 16 अक्टूबर को इसका समापन होगा। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रिले मैराथन का स्वागत करेंगे। उसके बाद तालकटोरा स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।