मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी को दी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांगो गणराज्य में नौकायन के दौरान डूबे भारतीय शांतिरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी को

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांगो गणराज्य में नौकायन के दौरान डूबे भारतीय शांतिरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने सेना अधिकारी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उनके परिवार के लोगों से बात की। 
1568651693 kejriwal
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा बल में तैनात थे और कुछ ही दिनों में भारत लौटने वाले थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
Image
परमात्मा उनके परिवार को इस क्षति को सहने की क्षमता प्रदान करें।’’ सेना अधिकारी कांगो गणराज्य के कीवू झील में आठ सितंबर को नौकायन के लिये गये थे लेकिन वापस नहीं लौटे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।