छत्तीसगढ़ के आखिरी चरण की 72 सीटों पर प्रचार समाप्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ के आखिरी चरण की 72 सीटों पर प्रचार समाप्त

विकास एवं भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोपो के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो

विकास एवं भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोपो के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो पर आज शाम प्रचार समाप्त हो गया।प्रचार के आखिरी दिन भी राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंकी तथा रोड शो एवं रैलियां निकाली गई।

प्रचार के आखिरी दिन आज दोनो मुख्य दलों सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के नेताओं ने अपने पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जहां महासमुन्द में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया,वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास,केन्द्रीय कपड़ मंत्री स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने अलग अलग जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आज सभाएं की।

इंदिरा कांग्रेस के गठन के बाद से ही पार्टी वंशवादी सेवा का पारिवारिक उद्यम बना दी गयी : शाह

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पंजाब के मंत्री एवं जाने माने वक्ता नवजोत सिंह सिद्दू, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कई जगहों पर आज सभाएं की।कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने आज यहां रमन सरकार के खिलाफ 103 बिन्दुओं वाले आरोप पत्र को जारी किया।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल जहां अपने अपने दल के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की वहीं श्री शाह ने राजधानी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया।

इस चरण में जिन प्रमुख सीटो पर प्रचार खत्म हो गया उनमें उनमें जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजीत जोगी की सीट मरवाही,कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव की सीट अम्बिकापुर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की सीट पाटन,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम कौशिक की सीट बिल्हा,विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की सीट कसडोल,कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.चरणदास महंत की सीट सक्ती शामिल है।

इसके अलावा राज्य के मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल के क्षेत्र रायपुर दक्षिण,अमर अग्रवाल के क्षेत्र बिलासपुर, प्रेमप्रकाश पांडेय के क्षेत्र भिलाई नगर,राजेश मूणत के क्षेत्र रायपुर पश्चिम,भैयाराम रजवाड़ के क्षेत्र बैकुंठनगर,रामसेवक पैकरा के क्षेत्र प्रतापपुर,पुन्नूलाल मोहले के क्षेत्र मुंगेली,अजय चन्द्राकर के क्षेत्र कुरूद में भी प्रचार समाप्त हो गया।

इस चरण के चुनाव में भाजपा ने जहां 15 वर्षों के विकास तथा कांग्रेस के राज्य गठन के बाद के तीन साल तथा अविभाजित मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र की हुई अनदेखी की याद दिलाते हुए लोगो ने राज्य में चौखी बार सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा तो कांग्रेस ने 15 वर्षों से लगातार सत्ता में बनी भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए परिवर्तन के लिए समर्थन मांगा।जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन ने राष्ट्रीय दलों के इतर तीसरे विकल्प के नाम पर वोट मांगे।

इस चरण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर,अम्बिकापुर एवं महासमुन्द में तीन सभाएं की वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह,गृह मंत्री राजनाथ सिंह,कपड़ मंत्री स्मृति ईरानी,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सर्वाधिक सभाएं की।झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास,दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी,अभिनेत्री एवं सांसद हेमामालिनी ने भी कई सभाओं सम्बोधित की। इसके अलावा मुख्यमंत्री डा.सिंह ने प्रतिदिन पांच से छह सभाएं की।

कांग्रेस की तरफ से प्रचार की कमान मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाली।उन्होने कई दौरे कर राज्य में लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक सभाएं सम्बोधित की।उनके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता मर्णिकार्जुन खड़के,कांग्रेस पंजाब के मंत्री द्धय नवजोत सिंह सिध्दू एवं मनप्रीत सिंह उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर,पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली,आर.पी.एन सिंह पार्टी प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने सभाएं की। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी सभाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।