छत्तीसगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढेर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में नक्सली ढेर

पंडा नाम के दो नक्सली मौके से भागने में कामयाब हो गए। मारे गए नक्सली के कब्जे से

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार देर शाम पुलिस ने तुलसी पहाड़ी पर हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। उसकी शिनाख्त मिलीशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवा के रूप में की गई है। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद सिन्हा ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार सुबह गश्त के दौरान सुकमा के कांगेर एरिया कमेटी की स्मॉल एक्शन टीम पहाड़ी पर चढ़कर चांदामेटा की तरफ जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ी। नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने मोर्चा सम्भालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई, जिसकी पहचान मिलीशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवा के रूप मे हुई है। लक्ष्मण और पंडा नाम के दो नक्सली मौके से भागने में कामयाब हो गए। मारे गए नक्सली के कब्जे से एक बंदूक और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया गया है। साथ ही उसके पास से तोंगपाल का एक नक्शा भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।