छत्तीसगढ़ : अमर अग्रवाल के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने फेंका कचरा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ : अमर अग्रवाल के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने फेंका कचरा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विरोध-प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के लाठीचार्ज में कई कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिसवालों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गये। कांग्रेस कार्यकर्ता नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन करने गए थे जहां उनकी पिटाई हो गई। दरअलस, शहर में बढ़ती गंदगी और उड़ती धूल से परेशान लोगों की आवाज नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं उनके बंगले पर पहुंच गए। अपने साथ ले गए कचरे को उन्होंने वहीं पर फेंक दिया।

वहां से लौटकर कांग्रेस भवन में मीटिंग कर रहे कांग्रेसियों को बाहर खींचकर पुलिस ने जमकर पीटा। मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले में कांग्रेसी नेताओं के कचरे फेंके और विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतनी शुरू की। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के लाठीचार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भूपेश बघेल भी घायलों से मिलने के लिए बिलासपुर रवाना हो गए हैं।

मोदी सरकार में पेश बन गयी है तानाशाही : राहुल

वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार एवं रमन सिंह सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि तानाशाही अब एक पेशा बन चुकी है। राहुल गांधी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहाँ की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।