धूमधाम से मनाया जाएगा छठ, 800 घाटों पर व्यवस्था: मनीष सिसोदिया

आज से छठ महापर्व शुरु हाे गया है। आज सभी लाेग धूम धाम से छठ की तैयारियाें में

आज से छठ महापर्व शुरु हाे गया है। आज सभी लाेग धूम धाम से छठ की तैयारियाें में लगे हुए हैं। छठ के गीत की गूंज चाेराें ओर गूंज रही हाेगी। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने छठ महापर्व के पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरी दिल्ली में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। 800 घाटों पर व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों को त्योहार मनाते समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली सरकार ने धूमधाम से छठ पूजा मनाने का आयोजन किया है। 2015 तक 80-90 घाट थे, जो आम जनता के लिए नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए थी, जिन्होंने अपनी समितियां बना रखी थीं। अब दिल्ली में 800 से ज्यादा घाट हैं। 
दिल्ली की हवा और पानी दोनों जहरीले’
बता दें कि दिल्ली सरकार की तरफ से छठ पूजा की अनुमति नहीं दिए जाने पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि आप सरकार उच्च प्रदूषण के चलते नदी में झाग को ढंकना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 2013 से कह रहे हैं कि उनकी सरकार पांच साल में यमुना को नहाने के लायक बनाएगी। आज दिल्ली की हवा और पानी दोनों जहरीली हैं. उन्होंने यमुना पर छठ पूजा इसलिए नहीं होने दी ताकि कोई यह न देख ले कि नदी कितनी जहरीली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।