आयकर छापे के पीछे केंद्र के हाथ का आरोप बेबुनिया : हर्षवर्धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आयकर छापे के पीछे केंद्र के हाथ का आरोप बेबुनिया : हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कर्नाटक में आयकर छापे के पीछे केंद, सरकार के हाथ होने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कर्नाटक में आयकर छापे के पीछे केन्द्र सरकार के हाथ होने के कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद करार दिया। 
डॉ। हर्षवर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह आरोप आधारहीन है। आकर विभाग एक स्वतंत्र इकाई है और उसे छापा मारने के अधिकार है। चाहे आरोपी राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री जी। परमेश्वर समेत कोई राजनेता हों अथवा कोई अन्य व्यक्ति,सबसे खिलाफ छापे मारे जा सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि आयकर विभाग तथा अन्य संस्थाएं स्वतंत्र हैं और वे अपना काम कर रही हैं। केंद, सरकार इन संस्थानों के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं है। 
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से बेबुनियाद आरोपों पर प्रतिक्रिया देना समय की बर्बादी है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।