यमुना का जलस्तर कम होने से चंद्रावल वाटर प्लांट फिर से शुरु, CM केजरीवाल ने जताई खुशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यमुना का जलस्तर कम होने से चंद्रावल वाटर प्लांट फिर से शुरु, CM केजरीवाल ने जताई खुशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी में चंद्रावल जल उपचार संयंत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी में चंद्रावल जल उपचार संयंत्र  ने परिचालन फिर से शुरू कर दिया है, क्योंकि आज सुबह यमुना नदी में जल स्तर गिरकर 206.03 हो गया है, वज़ीराबाद और ओखला नामक दो अन्य जल उपचार संयंत्रों के साथ चंद्रावल संयंत्र को 13 जुलाई को बंद कर दिया गया था क्योंकि बाढ़ का पानी इन संयंत्रों के पंपिंग स्टेशनों में घुस गया था।
जल उपचार संयंत्र बहाल होने से इन जगहों पर फिर से शुरु हो जाएगा पानी
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने एक ट्वीट में यह भी साझा किया कि चंद्रावल डब्ल्यूटीपी का संचालन फिर से शुरू होने से मध्य दिल्ली में आने वाली विधानसभाओं – राजेंद्र नगर, करोल बाग, बल्लीमारान, चांदनी चौक, में 105 एमजीडी तक पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। पटेल नगर, पालम विहार, दिल्ली कैंट और एनडीएमसी इलाकों में भीकी जाएगी।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई समस्या का करना पड़ रहा है सामना
भारती ने आगे बताया कि वजीराबाद डब्ल्यूटीपी के तीनों चरणों को बहाल करने का काम लगातार चल रहा है और आज किसी भी समय इसे बहाल कर दिया जाएगा। ताजा बारिश से जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख सड़कें और आसपास के इलाके रविवार को प्रभावित रहे, जबकि यमुना उफान पर बनी रही। जल स्तर, जो खतरे के निशान को पार कर गया था, राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में पानी भर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।