दिल्ली में कड़ाके की ठंड औऱ शीतलहर का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के साथ ही दिल्ली में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया था, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। अब अगले दो दिनों में दिल्ली मे बारिश की वजह से दिल्ली में ठंड बढ़ने का अनुमान है। आज मकर संक्रांति के दिन हल्की धूप निकलने की संभावना है साथ ही शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।
Update issued at 07:35 hours.
Kind attention to all flyers!#DelhiAirport #FogAlert pic.twitter.com/JUZrMuPvaL— Delhi Airport (@DelhiAirport) January 14, 2025
विमान सेवाओं पर असर
दिल्ली में कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई है लेकिन विमान सेवाएं प्रभावित नहीं हुई। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सूचित करते हुए कहा कि फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन को संपर्क करें।