लोकसभा 2024 के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है। ऐसे में सत्ता रूढ़ पार्टी बीजेपी के सामने शासन बने रहने की चुनौती सामने है तो वही दूसरी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए भरसक प्रयास करेगी। दोनों ही दलों ने अपने सहयोगी दलों के साथ बैठकों का दौर भी तेज कर दिया है। तो कुछ दल नारजगी के चलते दूसरे दलो का साथ पकड़ रही है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कर्नाटक के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कर्नाटक से करीब 50 नेता
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बुधवार को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कर्नाटक के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत
केंद्रीय कांग्रेस नेताओं ने बैठक में कर्नाटक से लगभग 50 नेता और मंत्री के साथ बैठक की।
सभी गारंटियों पर चर्चा
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कहा कि यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों की कार्ययोजना पर रणनीति बनाने के लिए है। “मंत्री, विधायक और अन्य नेता आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। नेताओं ने पार्टी हित में चुनावी रणनीति और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। इसके अलावा, हमारी सभी गारंटियों पर चर्चा की जाएगी ताकि यह राज्य के लोगों तक अच्छी तरह से पहुंच सके।