CBI की केजरीवाल से पूछताछ, दिल्ली में CM भगवंत मान और संजय सिंह का धरना प्रदर्शन जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CBI की केजरीवाल से पूछताछ, दिल्ली में CM भगवंत मान और संजय सिंह का धरना प्रदर्शन जारी

सीबीआई मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ के

 सीबीआई मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एनआईए मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए किया जा रहा हैं। केजरीवाल से दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम आज पूछताछ कर रही है। केजरीवाल से पूछताछ के दौरान आप कार्यकर्ताओं के हंगामा करने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर धारा 144 लगा दी थी।
1681640123 vgh
आप  के नेताओं ने दिल्ली की सड़को पर किया प्रदर्शन
आप कार्यकर्ता पूरी राजधानी में सड़कों पर उतरे। उन्होंने दूसरे राज्य से भी समर्थकों को बुलाया। जानकारी के मुताबिक, पंजाब और दूसरे राज्यों से आकर आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजघाट, आईटीओ, सीबीआई मुख्यालय और लुटियंस जोन में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय के बाहर अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, राउज एवेन्यू कोर्ट के पास स्थित आप कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।