‌दिल्ली बनी हत्याअों की राजधानी, तैमूर नगर के बाद अब जहांगीरपुरी में एक शख्स को गोली मारी, मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‌दिल्ली बनी हत्याअों की राजधानी, तैमूर नगर के बाद अब जहांगीरपुरी में एक शख्स को गोली मारी, मौत

NULL

दिल्ली अपराधों की राजधानी बनती जा रही है। अपरा‌धियों को न तो कानून का डर है और न ही पु‌लिस का। अपराधी सरेराह हत्याओं को अंजाम दे रहे है।  तैमूर नगर हत्याकांड को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि अब जहांगीर पुरी इलाके में एक और गोलीमार कर हत्या का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले अंकित (31 साल) को गोलीमार कर हत्या कर दी। इस मामले में प्यार का शक जताया जा रहा है।  वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान अंकित की बहन ने बताया कि उसके भाई की हत्या उस लड़की के भाई ने की है जिससे वो प्यार करता था। उन्होंने आगे कहा कि भाई की हत्या उस लड़की के भाई ने ही की है। लड़की भी कहती थी कि मेरा भाई तुम्हे मार देगा।

वहीं दिल्ली के तैमूर नगर में इलाके में बीती रात एक शख्स ने दूसरे शख्स को गोली मार दी। आरोप है कि उस शख्स और इलाके के लोगों ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ कई बार पुलिस में शिकायत की थी। जिसकी वजह से उसको गोलीमार दी। वारदात के बाद से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ हंगामा मचाया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़ भी की। फिलहाल अब स्थिति कंट्रोल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।