Girl in a jacket

कैनबरा के सीएम ने केजरीवाल से की मुलाकात

कैनबरा (एसीटी) के मुख्यमंत्री एंड्रयू बर्र ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा (एसीटी) के मुख्यमंत्री एंड्रयू बर्र ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट सहयोगियों के साथ मुलाकात की। ऑस्ट्रेलियाई मुख्यमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप उच्चायुक्त रोडनी हिल्टन और एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली के मुख्यसचिव विजय कुमार देव के साथ कई मुद्दों पर बैठक की। 
एंड्रयू बर्र ने दोनों देशों की राजधानी में चुनी हुई सरकारों के लिए समान शासन संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बर्र ने कहा कि हमने कई मुद्दों पर बेहतर कार्य करने के लिए चर्चा की। दिल्ली और कैनबरा राजधानी शहर हैं, हालांकि ये आकार और जनसंख्या में भिन्न हैं लेेकिन दोनों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन अनुसंधान और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर आपसी सहयोग की संभावनाएं देखते हैं। 
वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एंड्रयू बर्र के साथ हमने स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। दो राजधानी शहरों की सरकारों ने एक दूसरे के अनुभवों से सीखने का फैसला किया। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शिक्षा मॉडल के बारे में प्रतिनिधिमंडल को विस्तृत रूप से जानकारी दी कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान बदलाव कैसे हुआ। 
सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया। उपमुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि दिल्ली सरकार उनके साथ हैप्पीनेस पाठ्यक्रम के अनुभव को साझा करके प्रसन्न होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।