समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह

मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करते रहे। अब फिर

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के‘समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान’को राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने का अभियान निरूपित किया है। श्री सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 15 साल तक स्वर्णिम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है। श्री सिंह ने कहा कि यह अभियान पराजय के डर से शुरू किया गया है। लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है और बहकावे में नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।