CAA: दरियागंज में आगजनी और तोड़फोड़ करने पर 10 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAA: दरियागंज में आगजनी और तोड़फोड़ करने पर 10 गिरफ्तार

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। 
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। वही, दिल्ली पुलिस ने इसके अलावा दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद को भी हिरासत में लिया है। वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जामा मस्जिद के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे। 

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर, कई ट्रेनें लेट, 46 फ्लाइट्स डायवर्ट

प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर ने कहा, “हमें बलिदान देना होगा ताकि कानून वापस लिया जाए। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे और हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।” 
बता दे कि आजाद शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे थे। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों ने तिरंगा लेकर विरोध मार्च निकाला। भीम आर्मी ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। दरियागंज इलाके में कार में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।