हेडफोन लगाकर सोई महिला, करंट लगने से हुई मौत

NULL

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ के कंथूर में हेडफोन से बिजली का झटका लगने के कारण एक महिला की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय महिला की हेडफोन से बिजली का झटका लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका की पहचान फातिमा के तौर पर की है। पुलिस के मुताबिक फातिमा रविवार (6 मई) की रात कान में हेडफोन लगाकार गाना सुन रही थी और वह उसे लगाए हुए ही सो गई।

अगले दिन जब उसका पति उसे जगाने पहुंचा तो वह नहीं उठी। शक होने पर उसके पति ने बाकी घर वालों को बुलाया और उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने कंथूर पुलिस थाने में इस बारे में सूचना दी, इसके बाद सरकारी रॉयपेट्टा अस्पताल में फातिमा का शव पोस्टमार्ट्म के लिए भेजा गया। पोस्टमार्ट्म में यह बात सामने आई कि फातिमा की मौत हेडफोन से बिजली का झटका लगने कारण हुई।

पुलिस ने इस बारे में सीआरपीसी की धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के आशंका जताई है कि शॉट सर्किट इस घटना की वजह हो सकता है। बता दें कि हेडफोन के कारण सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले अक्सर देखे गए हैं, लेकिन हेडफोन से ही बिजली का झटका लगने के कारण मौत होने का यह मामला दुर्लभ है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।