दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यमुना नदी में नहाने गए नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं एक तलाश जारी है। चारों युवक गुरुवार को यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक वे वापस नहीं आए, जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में तड़के करीब 1.20 बजे एक फोन आया जिसमें बताया गया कि चार लोग लापता हैं। उन्होंने कहा, “यह पाया गया कि गुरुवार को दोपहर करीब 14-20 साल की उम्र के चार व्यक्ति लोनी से ठोकर नंबर 7, सोनिया पुश्ता, बुराड़ी में यमुना में तैरने आए थे।”
AAP ने उपराज्यपाल के बयान को बताया ‘गैर जिम्मेदाराना’, कहा- दिल्लीवालों को चोर कहने के लिए मांगें माफी
लापता लोगों के दोस्तों में से एक के कहने पर, कुछ कपड़ों के साथ यमुना तट पर एक मोटरसाइकिल मिली। भोर के आसपास, एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘गोताखोरों ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं।” उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।