दिल्ली में फिर हुई 'बुलडोजर' कार्रवाई, विरोध करने पर हिरासत में लिए गए AAP विधायक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में फिर हुई ‘बुलडोजर’ कार्रवाई, विरोध करने पर हिरासत में लिए गए AAP विधायक

राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण साफ करने का अभियान जारी है। ऐसे में बुधवार को एक बार फिर दिल्ली

राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण साफ करने का अभियान जारी है। ऐसे में बुधवार को एक बार फिर दिल्ली में बुलडोजर ने अपना दम दिखाया और अवैध अतिक्रमण को साफ कर दिया। दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। अभियान का विरोध करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास वैध कागजात होने के बावजूद कार्रवाई की जा रही है।  
ईडीएमसी ने की कार्रवाई, चला बुलडोजर 
बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता खिचड़ीपुर गांव और त्रिलोकपुरी इलाके में पुलिस बल के साथ पहुंचा था। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप कुमार अपने समर्थकों के साथ मौके पहुंचे थे। उन्होंने विरोध किया और कहा कि निगम बगैर नोटिस दिए लोगों के मकान, दुकान और ठियों को तोड़ रहा है। विरोध करने पर पुलिस बल ने विरोध को हिरासत में लिया है।  
1652866998 kal2

दिल्ली सरकार ने मांगी रिपोर्ट 
त्रिलोकपुरी थाने में पुलिस हिरासत में मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर विधायक कुलदीप का कहना है कि निगम से भाजपा बौखलाई हुई है और गरीबों पर जुल्म कर रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है जब दिल्ली सरकार ने भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगमों से 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में उनके द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।   
दिल्ली में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी, जनकपुरी सहित विभिन्न हिस्सों में तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया है। आम आदमी पार्टी कार्रवाई का विरोध कर रही है।   
सीएम केजरीवाल ने की थी अपने विधायकों संग बैठक 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उनसे भाजपा शासित नगर निगमों के अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध करने को कहा था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अतिक्रमण अभियान 63 लाख लोगों को बेघर कर देगा और यह स्वतंत्र भारत में ”सबसे बड़ी तबाही” होगी। साथ ही आप प्रमुख केजरीवाल ने भाजपा पर सत्ता का ”दुरुपयोग” करने का आरोप भी लगाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।