दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक बच्ची के साथ हुई हैवानियत, स्पोर्ट्स टीचर को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक बच्ची के साथ हुई हैवानियत, स्पोर्ट्स टीचर को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है।दिल्ली के न्यू

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें  पार करने वाला मामला सामने आया है।दिल्ली के न्यू अशोक नगर के एक स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिजनों ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पुलिस  ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
परिजनों ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की थी 
परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने बच्ची का मेडिकल काउंसिलिंग कराया। उसके बाद उन्होंने आरोपी खेल शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की थी। परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के बारे में बताने के बाद लड़की चार-पांच दिन से लापता थी। पूछताछ करने पर छात्रा ने स्वीकार किया कि स्कूल का खेल शिक्षक लंबे समय से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। 
1675928114 10
पुलिस ने किया आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार 
पुलिस को पता चला है कि आरोपी शिक्षक 15 साल से काम कर रहा है।उन्हें यह भी पता चला कि उनकी पत्नी एक निगम स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितनी लड़कियों के साथ इस तरह का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।