Breaking News: दिल्ली एनसीआर में फिर भूकंप के झटके किए गए महसूस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Breaking News: दिल्ली एनसीआर में फिर भूकंप के झटके किए गए महसूस

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है।भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया।
इससे तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र नेपाल में था। पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी।नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है।भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।