राष्ट्रपति चुनाव पर BJP का मंथन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति चुनाव पर BJP का मंथन

NULL

मुंबई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के साथ शाह ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। दोनों के बीच मुलाकात सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और यह 75 मिनट तक चली। यह मुलाकात उस वक्त हुई जब शाह ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने से पहले अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेगी। शाह तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर हैं।

amit

                                                                                            Source

शिवसेना ने हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए हरित क्रांति के जनक एमएस. स्वामीनाथन का नाम सुझाया था। ठाकरे की पार्टी ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह ‘स्वतंत्र’ रास्ता चुन सकती है। इससे पहले के दो चुनावों में उसने प्रतिभा पाटिल और प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था।
मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने वाले फडऩवीस के बयान पर शाह ने कल कहा था, ” उनका मतलब यह था कि अगर मध्यावधि चुनाव थोपा जाता है तो हम चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से घोषित हालिया कर्ज माफी पर शाह ने कहा कि इसके जरिए सरकार किसानों को राहत प्रदान कर रही है।

1 306

                                                                                               Source

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेकैंया नायडू ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार की घोषणा 23 जून से पहले कर दी जाएगी। श्री नायडू ने यहां केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार के बारे में फैसला और नाम की घोषणा 23 जून से पहले होगी।’ सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के संबंध में चर्चा की।

vainkya

                                                                                              Source

श्री पासवान हृदय रोग का उपचार कराने के बाद लंदन से आए हैं। वह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद आपरेशन कराने के लिए इंग्लैंड गये थे। एक जून को उनके हृदय का आपरेशन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, अरुण जेटली और श्री नायडू की एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 28 जून तक भरे जाने हैं और 29 जून को इनकी जांच होगी। इसके लिए 17 जुलाई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।