वायु प्रदूषण पर BJP का AAP पर कटाक्ष- दिल्ली की जनता को दिया धोखा, चुनावी वादा भूल गए थे AK - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वायु प्रदूषण पर BJP का AAP पर कटाक्ष- दिल्ली की जनता को दिया धोखा, चुनावी वादा भूल गए थे AK

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव दर चुनाव में वादे करने के बावजूद उन्होंने यमुना नदी की सफाई या शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया।
भाजपा ने केजरीवाल को जमकर घेरा 
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में शासन करने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल यमुना की सफाई करने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली के उपराज्यपाल साढ़े तीन महीने के अंदर ही यमुना नदी के तीन किलोमीटर के हिस्से को साफ करने में कामयाब रहे। उन्होंने सवाल किया, केजरीवाल दिसंबर 2018 में दक्षिण कोरिया में सियोल गए थे, वह यह जानने के लिए गए थे कि वहां प्रदूषित नदी को किस प्रकार साफ किया गया है। वहां उन्होंने क्या सीखा कि 50 महीनों के बाद भी, यमुना प्रदूषित ही है…।’’
भाजपा ने साधा निशाना, कहा- प्रदूषण की समस्या का हल ढूंढने की बजाय आरोप  प्रत्यारोप की राजनीति करने में व्यस्त हैं केजरीवाल
भाजपा ने कही यह बड़ी बात 
भाटिया ने कहा कि यमुना के 57 किलोमीटर लंबे हिस्से में 126 नाले गिरते हैं और अब तक इनमें से केवल 32 में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 20 मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की जरूरत है लेकिन सिर्फ पांच संयंत्र काम कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी यमुना की सफाई नहीं होने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल को यमुना की सफाई के बारे में अध्ययल करने के लिए गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।