दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की जिसके अध्यक्ष मनोज तिवारी होंगे।
पार्टी की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार तरुण चुघ चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक होंगे। दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी और राज्य महासचिव राजीव बब्बर समिति के सह संयोजक होंगे।
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे तथा विजेंद, गुप्ता, रामवीर सिंह बिघुड़, रजनी अब्बी, कपिल मिश्रा, राजकुमार चौहान, सत्यप्रकाश राणा, संजीव शर्मा, योगिता सिंह और मोनिका पंत सह संयोजक होंगे। इसके अलावा नीलकांत बक्शी और शाजिया इल्मी को क्रमश: मीडिया संपर्क के प्रमुख और सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है।
चुनाव प्रबंधन समिति के अलावा पार्टी ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 35 पैनल भी बनाये हैं। चुनाव के लिए मीडिया समिति का नेतृत्व अशोक गोयल और वीरेंद, सचदेवा करेंगे। प्रवीण शंकर कपूर, महेश वर्मा और विवेक शर्मा समिति के सह प्रमुख होंगे।
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष आर्य विज्ञापन अभियान समिति के संयोजक होंग जिसमें भूपेंद चौबे, नवीन कुमार और हरिहर रघुवंशी सहित पांच सह संयोजक भी होंगे। पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ??बूथ-स्तरीय कार्य समिति के प्रभारी जिसके प्रमुख धर्मवीर होंगे। इसमें छह सह-प्रमुख भी होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रचनात्मक कार्यक्रम समिति के संयोजक होंगे। सोशल मीडिया और हाई-टेक अभियान को आठ सदस्यीय टीम द्वारा संभाला जाएगा। दिल्ली भाजपा के सांसद हंसराज हंस और गौतम गंभीर विशेष संपर्क समिति के प्रमुख होंगे।