गोवा विधानसभा चुनावों से पहले BJP सीएम सावंत को हटा देगी, लोग उनकी सरकार से नाखुश: AAP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा विधानसभा चुनावों से पहले BJP सीएम सावंत को हटा देगी, लोग उनकी सरकार से नाखुश: AAP

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि उसे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि गोवा

गोवा का विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने वाले है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य दल भी इस बार चुनावी मैदान में उतरे है। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि उसे ‘‘विश्वस्त सूत्रों’’ से पता चला है कि गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदल देगी क्योंकि लोग उनके नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन से नाखुश हैं।
मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा- सावंत के नेतृत्व में चुनाव में जाना कठिन होगा
पार्टी मुख्यालय में यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुये वरिष्ठ पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है, क्योंकि भगवा दल यह समझ चुका है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव में जाना कठिन होगा।
आप के इस दावे पर भाजपा की ओर स कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘(प्रमोद) सावंत की अगुवाई वाली राज्य सरकार से गोवा के लोग नाखुश हैं क्योंकि मौजूदा प्रशासन अपने कार्यकाल में विभिन्न मोर्चों पर विफल साबित हुआ है।’’
चुनाव से दो तीन महीने पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदल देगी 
उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भाजपा गोवा में चुनाव से दो तीन महीने पहले वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदलने जा रही है।’’ सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा ने सावंत को हटाने तथा एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय किया है, क्योंकि पार्टी समझ चुकी है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाने पर कठिनाई होगी, क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने काम नहीं किया।
गोवा के लोग प्रमोद सावंत सरकार से नाखुश हैं। आप नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा चाहे नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर ले लेकिन उनकी ही पार्टी गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।