राजधानी दिल्ली के हालात बहुत ज्यादा खराब है। बता दें जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार बाढ़ जैसे हालातों से पार पाने में जुटी है तो दूसरी तरफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन किया।
दिल्ली में जलभराव के लिए प्रशासन जिम्मेदार- बीजेपी
आपको बता दें दिल्ली दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित कार्यालय पर बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली जलभराव के लिए सिर्फ केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं का दावा कि वे दिल्ली की जनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। साथ ही केजरीवाल सरकार की पोल खोलती रहेगी। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है।एक ही बारिश में दिल्ली डूब गई। दिल्ली सड़कें नदी में तब्दील हो गई। नालों की सफाई के नाम पर आप सरकार के नेता जनता के पैसे डकार गए। नालों की सफाई ऐसी हुई कि हजारों घरों में पानी घुस गया।
बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जन हित में अपना संघर्ष जारी रखेंगे
दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता जलभराव की समस्या से परेशान है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों में जा रहे है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जन हित में अपना संघर्ष जारी रखेंगे।