भाजपा ने संजय कुमार को पद से हटाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने संजय कुमार को पद से हटाया

प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटा दिया। पार्टी की इस कार्रवाई को सामने आए महिला

देहरादून : भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटा दिया है। पार्टी की इस कार्रवाई को शनिवार को सामने आए एक महिला के आरोपों से उत्पन्न विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, महिला की ओर से कहीं भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। प्रदेश भाजपा के लिए यह हफ्ता खासा असहज करने वाला रहा है।

मुख्यमंत्री व आला अफसरों के स्टिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार एक चैनल के सीईओ के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर भाजपा नेताओं के पत्र उजागर होने से पार्टी असहज स्थिति में थी। अब शनिवार को एक महिला द्वारा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाने से पार्टी की बेचैनी और बढ़ गई। हालांकि, महिला की ओर से पुलिस में ऐसी कोई रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है। अलबत्ता, महिला की ओर से पूर्व में मोबाइल चोरी की सूचना पुलिस को अवश्य दी गई।

वहीं, चर्चा है कि इस प्रकरण के बाद पार्टी में प्रांत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक गहन मंथन हुआ। शनिवार देर शाम देहरादून में सरकार व संगठन के शीर्ष नेताओं की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटाने का निर्णय ले लिया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।