भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की

हरियाणा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें ब्रजेन्द्र सिंह के अलावा अरविन्द शर्मा है

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रजेन्द्र सिंह समेत सात लोगों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने तीन राज्यों की छह सीटों तथा एक विधान सभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की जिसमें ब्रजेन्द्र सिंह को हरियाणा के हिसार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय द्वारा रविवार को यहाँ जारी सूची के अनुसार ने पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधान सभा के उपचुनाव के लिए भी एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

पार्टी ने हरियाणा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें ब्रजेन्द्र सिंह के अलावा अरविन्द शर्मा है जो रोहतक से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़गे।

जबकि मध्यप्रदेश की तीन सीटों खजुराहो पर विष्णुदत्त शर्मा, रतलाम (सुरक्षित) से जी एस डामोर तथा धार ( सुरक्षित )से छत्तर सिंह दरबार तथा राजस्थान के दौसा (सुरक्षित) सीट से श्रीमती जसकुर मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया पुरबा विधान सभा सीट से प्रत्युष कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों जब अपने इस्तीफे की पेशकश की थी तो उनकी यह शर्त थी कि इस बार उनके बेटे को टिकट दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।