BJP हर दिन जारी करती है मनोहर कहानियां- MCD चुनाव से जुड़े स्टिंग वीडियो पर बोले CM केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP हर दिन जारी करती है मनोहर कहानियां- MCD चुनाव से जुड़े स्टिंग वीडियो पर बोले CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट

देश की राजधानी दिल्ली में अगले माह नगर निगम के चुनाव होने वाले है जिसके लिए सभी राजनितिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं। ‘आप’ संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और गुजरात में अपने इतने लंबे समय के शासन के दौरान उनके लिए क्या किया है। 
वीडियो के बारे में यह बोले अरविंद केजरीवाल 
आम आदमी पार्टी के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से बनाए गए वीडियो के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा हर दिन मनोहर कहानियां जारी करती है। वह स्टिंग ऑपरेशन लाती है। दिल्ली की जनता पूछ रही है कि उन्होंने 15 साल में नगर निगम में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है। गुजरात की जनता पूछा रही है कि उन्होंने 27 साल में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है। 
राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए : केजरीवाल 
‘आप’ नेता अपनी पार्टी के लिए गुजरात चुनाव में प्रचार करने यहां आये हैं। उन्होंने कहा,  वे (भाजपा) हर रोज फर्जी स्टिंग लाते हैं। लोग इस तरह की गंदी राजनीति पसंद नहीं करते। लोग उन्हें प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा चाहते हैं। वे दूध, गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घर नहीं चला पा रहे, लेकिन उन्हें (भाजपा) को इससे कोई लेनादेना नहीं है।’’ केजरीवाल ने कहा,  मेरी भाजपा के लिए एक सलाह है। उसे तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए।
अमित शाह की तरह मिल रही है जैन को सुविधाएं : सीएम केजरीवाल 
जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज कराने संबंधी वीडियो के बारे में पूछने पर केजरीवाल ने कहा कि, जैन को उसी तरह वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं, जिस तरह ‘‘अमित शाह को गुजरात में जेल में रहने के दौरान मिली। सीएम केजरीवाल ने जैन का बचाव करते हुए कहा, वह डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।