भाजपा ने CM केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने CM केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा किसानों

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा किसानों की मांगें कथित रूप से पूरी नहीं किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। 
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़़ी ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कई बड़े वादे किये थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने भी इसमें भाग लिया।  

हिजाब विवाद पर लालू प्रसाद यादव बोले- ‘गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है देश’, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना

बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को सिंचाई के वास्ते मुफ्त बिजली का वादा किया था लेकिन उन्हें मुफ्त बिजली नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से, सरकार किसानों को रोक रही है। केजरीवाल सरकार किसानों को अपने खेतों में ट्यूबवेल नहीं लगाने देती है। यदि वे किसी तरह ट्यूबवेल लगवा लेते हैं तो बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाता है। किसानों को इस तरह की नाइंसाफी और अपराध का शिकार बनाया जाता है। ’’
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ उन्होंने (केजरीवाल ने) लाल डोरा बढ़ाने का फैसला किया था लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ नहीं किया गया। ’’ उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों की मौत हो गय , उनके उत्तराधिकारियों के नाम राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज नहीं किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।