सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में BJP विधायक का पुत्र गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में BJP विधायक का पुत्र गिरफ्तार

उमा देवी के पुत्र ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कथित तौर पर

दमोह : फेसबुक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक उमा देवी के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उमा देवी दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक हैं।

हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के पुत्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसदीप को गिरफ्तार किया है। भाजपा विधायक उमा देवी के पुत्र ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कहा था कि कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वह उन्हें गोली मार देगा।

भाजपा विधायक उमा देवी के बेटे ने सिंधिया को गोली मारने की दी धमकी

सिंह ने कहा कि युवक कांग्रेस के नेता अनुराग वर्धन हजारी ने प्रिंसदीप के खिलाफ भादंवि की सम्बद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद विधायक उमा देवी स्वयं प्रिंसदीप को थाने लेकर आईं और उसे गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सिंधिया, पांच सितम्बर को हटा आने वाले हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे भाजपा और आरएसएस का असली चेहरा जाहिर होता है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से सिधिंया की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।