भाजपा मंत्री सुभाष देशमुख ने की राज्य के साथ 24 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी : निरुपम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा मंत्री सुभाष देशमुख ने की राज्य के साथ 24 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी : निरुपम

संजय निरुपम ने बताया, ”सुभाष देशमुख ने राष्ट्रीय कृषि विभाग कार्यक्रम (एनएएफडी) के तहत कृषि मंत्रालय से 24.81

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के निगम मंत्री सुभाष देशमुख ने एक दूध संयंत्र के लिए धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया और राज्य के राजकोष को 24 करोड़ रूपये का चूना लगाया। निरुपम ने सोलापुर में संगठनों से जुडे़ दस्तावेज दिखाये जिसे उन्होंने मंत्री के स्वामित्व में बताया।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया, ”सुभाष देशमुख ने राष्ट्रीय कृषि विभाग कार्यक्रम (एनएएफडी) के तहत कृषि मंत्रालय से 24.81 करोड़ रूपये की मंजूरी ली।” उन्होंने आरोप लगाया, ”यह राशि मंत्री को सोलापुर में दूध ठंडा करने और दूध का पाउडर बनाने का संयंत्र बनाने के नाम पर मंजूर किया गया।” इस मामले में देशमुख से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

मोदी जी संकीर्ण राजनीति करना बंद कीजिए : संजय निरुपम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।