कमलनाथ ने भाजपा के दृष्टि पत्र को बताया 'झूठ का पुलिंदा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमलनाथ ने भाजपा के दृष्टि पत्र को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’

कमलनाथ ने कहा भाजपा को यह बताना चाहिए कि पिछले पंद्रह साल में उन्होंने अब तक किसानों के

मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शनिवार को जारी दृष्टि पत्र को झूठ का पुलिंदा और छलावा बताया है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है। ये धोखे, फरेब और झूठ पर आधारित है।

bjp manifesto

उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह साल से मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने में नाकामयाब रही है और फिर से नए वादे कर रही है। उन्होंने वादों को लेकर भाजपा की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की नीयत में ही खोट नजर आती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग अब किसानों की बात कर रहे हैं।

bjp manifesto

भाजपा को यह बताना चाहिए कि पिछले पंद्रह साल में उन्होंने अब तक किसानों के कल्याण के लिए क्या-क्या किया। इस दृष्टिपत्र में कुछ नया नहीं है। पुरानी घोषणाओं को ही दुहराया गया है। पुरानी घोषणाओं को पूरा नहीं किया गया।

Kamal Nath

 

इसी बीच उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आत्महत्या रोकने, उनकी कर्ज माफ़, युवाओं द्वारा बढ़ती बेरोजगारी के कारण की जा रही आत्महत्याएं रोकने, कुपोषण, अवैध खनन रोकने और नर्मदा संरक्षण को लेकर कुछ नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को खुद भावांतर योजना पर भरोसा नहीं है और इसलिए नई घोषणाओं के नाम पर किसानों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

मध्य प्रदेश चुनाव : BJP ने जारी किया दृष्टि पत्र, हर साल 10 लाख रोजगार का वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।