केजरीवाल के मंत्री पर बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा - राम और कृष्ण की पूजा ना करने की दिलाई शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल के मंत्री पर बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा – राम और कृष्ण की पूजा ना करने की दिलाई शपथ

भाजपा और आप पार्टी के बीच लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर

भाजपा और आप पार्टी के बीच लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने का एक अवसर नहीं छोड़ते है। शराब घोटाले को लेकर बीजेपी पहले से ही अरविंद केजरीवाल और आप पर पहले से ही निशाना साध रही थी। अब बीजेपी ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर गंभीर आरोप लगाया है कि मंत्री ने लोगों को ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान् ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ दिलाई है। 
AAP के मंत्री ने किया ट्वीट 
1665126933 screenshot 9
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मंत्री दिखाई दे रहे है। खुद मंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा – ”चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है। आज “मिशन जय भीम” के तत्वाधान में अशोका विजयदशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!”
प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप 
1665126967 screenshot 8
वही, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी आप के मंत्री का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा -”एक बार फिर AAP का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब। अरविंद केजरीवाल के मंत्री लोगों से शपथ दिलवा रहे हैं कि मैं किसी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा! तो फिर चुनाव के दौरान मंदिरों में क्या दर्शाने के लिए जाते हो? क्या हिंदू धर्म इतना चुभता है AAP की आंखों में? इतनी नफरत क्यों?”
सांसद मनोज तिवारी भी बरसे 
1665126989 screenshot 7
इसी के साथ एक बार फिर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आप के मंत्री बार बरसते हुए नजर आए और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये aap के मंत्री।”  कुलजीत सिंह चहल ने भी इस मामले में भी ट्वीट किया और लिखा , ”केजरीवाल जी श्रीराम श्रीकृष्ण से इतना बैर? ये हैं AAP सरकार के मंत्री राजेन्द्र गौतम पाल, जिनके द्वारा आयोजित जय भीम मिशन में 10 हजार लोगों को शपथ दिलाई गई। मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा,विष्णु,महेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, न ही उनकी पूजा करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।