CM केजरीवाल के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित BJP नेताओं ने दी बधाई, जानें क्या कहा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM केजरीवाल के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित BJP नेताओं ने दी बधाई, जानें क्या कहा?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज 55वां जन्मदिन है।इसी बीच उन्हें सुबह से ही बधाई संदेश मिल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज 55वां जन्मदिन है।इसी बीच उन्हें सुबह से ही बधाई संदेश मिल रहे हैं। बता दें केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। इसके साथ ही भाजपा के कई नेताओं ने भी उन्हें  जन्मदिन की बधाई दी है।
बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी 
आपको बता दें झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। बाबूलाल मरांडी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं.’

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.’ वहीं मुख्यमंत्री को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। एलजी सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.’

कई नेताओं ने दी CM जन्मदिन की बधाई 
दरअसल, सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पंजाब के सीएम भगवंत मान, गायक कैलाश खेर, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता, आप सांसद हरभजन सिंह और कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया सुले भी शामिल रहीं। केजरीवाल ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।