बिजली-पानी के बिल माफ होने के खिलाफ है भाजपा : संजय सिंह

विजय गोयल से पूछे गए अपने तीन सवालों का जवाब लेने आज उनके आवास पर राज्यसभा सांसद संजय

नई दिल्ली : भाजपा नेता विजय गोयल से पूछे गए अपने तीन सवालों का जवाब लेने आज उनके आवास पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडे, कई विधायक एवं पार्षद दिल्ली की जनता के साथ पहुंचे। संजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भाई विजय गोयल जी 30 सितंबर को आपको पत्र लिखा जवाब नहीं, फोन किया जवाब नहीं, मैसेज किया जवाब नहीं, आज 11 बजे मिलने की सूचना दी। 2 घंटे इंतजार कराकर भी आप मिले नहीं और घूम-घूम कर बिजली, पानी, बिल माफी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए नौटंकी कौन कर रहा है। सब देख रहे हैं?’ 
इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि ट्विटर के माध्यम से विजय गोयल जी से मैंने कहा था कि आज 11 बजे मैं उनके आवास पर जनता के साथ जनहित के सवालों का जवाब लेने आऊंगा। जब हम यहां आए तो वह हमसे मिले ही नहीं। कहा गया कि वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय की मीटिंग में है। हमने यहां 2 घंटे तक इंतजार किया। हम सब लोग यहां बैठकर उनसे सवाल पूछना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी बिजली और पानी के बिलों की माफी के पक्ष में है या उसके विरोध में है?

संजय सिंह ने ये भी कहा कि विजय गोयल का यहां से गायब हो जाने का मतलब साफ है कि भाजपा दिल्ली की जनता का भला नहीं चाहती। विजय गोयल ने जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है। वहीं, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि यह लोग संवाद का ढकोसला करने वाले लोग हैं, जिनका संवाद में कोई विश्वास है ही नहीं। विजय गोयल जी पिछले कई दिनों से आरडब्ल्यूए के साथ संवाद का नाटक करने का ढकोसला कर रहे है। मैं खुद उनके पास गया था और उनसे तीन सवाल पूछे थे। उन तीनों सवालों का जवाब देने के बजाय उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं व पुलिसवालों से कहकर मेरे साथ बदतमीज़ी और धक्का-मुक्की कराई।
सजय सिंह-विजय गोयल के बीच जमकर ट्वीट वॉर 
विजय गोयल के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ विजय गोयल भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में होने का हवाला दे रहे थे। सांसद संजय सिंह व अन्य नेता विजय गोयल को ट्वीट कर लगातार सवाल पूछ रहे थे। ट्वीट करते हुए संजय सिंह ने लिखा कि भाई विजय गोयल जी आपके आवास पर पहुंचने वाला हूं। 
वहीं विजय गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में हूं मेरे घर वाले बता रहे हैं कि केजरीवाल सरकार के संजय सिंह यहां नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। अरे बता देते उसके लिए नाटक करने की क्या जरूरत थी। एक और ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा कि ‘भाई साहेब(विजय गोयल) मैं तो अपनी चिट्ठी का जवाब मांगने आया हूं। आप लोगों की दोहरी राजनीति को एक्स्पोज करने आए हैं, आपके घर के बाहर बैठें हैं।
केजरीवाल खुद क्यों नहीं आते 
उधर एक और ट्वीट में विजय गोयल ने लिखा कि बहुत दुख हुआ ये देखकर की जो संजय सिंह जी समय लेकर खुद मिलने की बात कर रहे थे वो दिल्ली में उनकी सरकार होने के बावजूद धोखे से सैंकड़ों लोग लेकर मेरे घर आ गए क्या झगड़ा करने के लिए आये हैं। 
केजरीवाल खुद क्यों नही आते कभी दिलीप पांडे कभी संजय को भेज रहे हैं। इसके बाद दिलीप पांडे ने ट्वीट में लिखा कि भाई विजय गोयल जी हम आपसे व्यक्तिगत मिलने आए थे, बत्रा सिनेमा पर, संजय भाई ने चिटठी भी लिखी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।