पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से भाजपा आलाकमान ने रोका : विजय सरदेसाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से भाजपा आलाकमान ने रोका : विजय सरदेसाई

बीमार चल रहे गोवा के मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान

पणजी : बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ”वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुये तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ में नहीं था।”

BJP

गौरतलब है कि पर्रिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीडि़त हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के कामकाज पर पर्रिकर की ख्रराब सेहत का असर पड़ा है।

सैकड़ों लोगों ने पर्रिकर के आवास तक किया मार्च, मुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।