भाजपा ने मांगा सिसोदिया का इस्तीफा, कहा- भ्रष्ट मंत्री को सत्ता में रहने का हक नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने मांगा सिसोदिया का इस्तीफा, कहा- भ्रष्ट मंत्री को सत्ता में रहने का हक नहीं

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने भ्रष्ट मंत्रियों को

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने भ्रष्ट मंत्रियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है और उनके भ्रष्ट मंत्रियों को भी तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
आरोपों पर कोई गंभीर जवाब नहीं  दे पाए केजरीवाल – अनुराग ठाकुर
केजरीवाल सरकार पर शराब माफिया को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में भाजपा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का केजरीवाल कोई जवाब नहीं दे पाए, जिससे यह साबित होता है कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की जो सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय से की है, उसमें ताकत, तथ्य और सत्य है।
केजरीवाल की नाक तले मिलकर लोग घोटाले कर रहे हैं 
Big announcement of Delhi CM Arvind Kejriwal, he will re-develop 5 markets  | Big Announcement: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, इन 5 बाजारों  की बदलेगी रंगत | Hindi News, देश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास कोई विभाग नहीं है, लेकिन एक के बाद एक विभागों में घोटाले हो रहे हैं। केजरीवाल के नाक तले उनके लोग मिलकर घोटाला कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सत्येंद्र जैन के बारे में भी केजरीवाल ने दावा किया था, लेकिन वह भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में जेल में हैं और दो महीने से उन्हें जमानत नहीं मिली है। ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि जिस तरह से जेल जाते ही सत्येंद्र जैन की याददाश्त चली गई, क्या उसी तरह से अब मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है।
केजरीवाल की सरकार में भ्रष्ट्राचार के नए आयाम खड़े हो रहे हैं 
ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर निशाना जारी रखते हुए आगे कहा कि राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करने वाले केजरीवाल की सरकार में ही भ्रष्टाचार के नए आयाम खड़े हो रहे हैं। कभी विधायक और कभी मंत्री पर आरोप लग रहे हैं, लेकिन केजरीवाल ठोस जवाब देने की बजाय चुप हैं और भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण दे रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय से की है। एलजी की इस सिफारिश के बाद भाजपा नेता लगातार केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।