छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटो पर प्रचार में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटो पर प्रचार में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की पहले चरण की 18 सीटो पर प्रचार में सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले शुरूआती दौर

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की पहले चरण की 18 सीटो पर प्रचार में सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले शुरूआती दौर में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। भाजपा ने नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर से ही प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अभी तक दूसरे चरण के टिकटो के वितरण में ही उलझी है। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह 27 अक्टूबर से ताबडतोड चुनावी सभाएं कर रहे है,जबकि कांग्रेस के पास प्रचारको का फिलहाल अभी टोटा नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री डा.सिंह ने 27 अक्टूबर से आज तक 18 विधानसभा क्षेत्रों मे से 13 में आज तक जनसभाएं कर चुके है।उन्होने 27 अक्टूबर को कोन्टा,दंतेवाड़,बस्तर,नारायणपुर 28 अक्टूबर को कोण्डागांव,बीजापुर, भानुप्रतापपुर, डौण्डी लोहारा,मोहला मानपुर तथा आज 28 अक्टूबर को केशकाल एवं बीजापुर में सभाएं कर चुके है,और शाम तक चित्रकोट एवं जगदलपुर में भी सभाएं करने का उनका कार्यक्रम है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जगदलपुर,बिलासपुर एवं रायपुर में कल प्रेस कान्फ्रेंस की और कांग्रेस पर हमला बोला।भाजपा ने आज प्रचार को और गति दी है। आज चार केन्द्रीय मंत्री अलग अलग जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे है। राज्य में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज डोगरगढ़, डोगरगांव एवं मुख्यमंत्री डा.सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज ही मोहला मानपुर एवं अम्बागढ़ चौकी में दो सभाएं की जबकि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने खैरागढ़ में तथा केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांकेर,पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर में चुनावी सभाएं की।झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नारायणपुर,कोन्टा,बस्तर एवं कोण्डागांव से चुनावी सभाएं की। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी नलिनीश ठोकने के अनुसार भाजपा के स्टार प्रचारको खासकर केन्द्रीय मंत्रियों का लगभग प्रतिदिन दौरा होगा।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार में आयेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से प्रचार के लिए कोई स्टार प्रचारक पहले चरण की सीटो पर प्रचार के लिए नही पहुंचा है। कांग्रेस ने प्रचार के लिए किराए का हेलाकाप्टर ले रखा है,लेकिन उसे प्रचारको का इंतजार है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल यह नही मानते कि पहले चरण की 18 सीटो पर कोई नेता प्रचार करने पहुंचा है।

उन्होने यूनीवार्ता से कहा कि नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव एवं वह स्वयं इन क्षेत्रों में दौरा कर चुके है। श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने भी व्यवस्थित प्रचार के लिए पूरी रणनीति तैयार की है।उन्होने बताया कि स्टार प्रचारको के कार्यक्रम तय हो रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहले चरण की सीटे पर प्रचार के लिए पहुंचेंगे।उन्होने मुख्यमंत्री डा.सिंह के कांग्रेस को प्रचारक नही मिलने के तंज कसने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हे भाजपा के बारे में चिन्ता करनी चाहिए जिसके कुशासन से त्रस्त लोग उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है। जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजीत जोगी पहले चरण की सीटो पर कई जगहों पर प्रचार में पहुंच चुके है। हेलीकाप्टर से दौरे कर रहे श्री जोगी गठबंधन के इकलौते प्रचारक है। उन्होने कोन्टा क्षेत्र में सीपीआई उम्मीदवार के पक्ष में भी सभाएं की जिसे गठबंधन में दो सीटे दी गई थी। हालांकि सीपीआई के दो की बजाय पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने से बसपा उम्मीदवार भी इस सीट से मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।