भाजपा ने दिल्ली में जल संकट पर आप सरकार पर किया हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने दिल्ली में जल संकट पर आप सरकार पर किया हमला

राष्ट्रीय राजधानी में गहराते जल संकट से निपटने में आप सरकार की कथित नाकामी पर भाजपा सदस्यों के

राष्ट्रीय राजधानी में गहराते जल संकट से निपटने में आप सरकार की कथित नाकामी पर भाजपा सदस्यों के भारी विरोध के बाद दिल्ली जल बोर्ड की बैठक टाल दी गयी। सदर बाजार से भाजपा के पार्षद जय प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तीखे सवाल पूछे। जल बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि बैठक में हंगामा हुआ जिसके बाद केजरीवाल वहां से चले गए। बोर्ड की अगली बैठक बुधवार को दिन में ग्यारह बजे होगी । 
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं। प्रकाश ने कहा, ‘‘गर्मी चरम पर है और किराड़ी, संगम विहार, चांदनी चौक और यमुना विहार के पास के क्षेत्रों में गहराते जल संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। वे (आप सरकार) कह रहे हैं कि इन इलाकों को पानी मिलेगा लेकिन कुछ नहीं किया गया।’’ आप विधायक अल्का लांबा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री को जल संकट के बारे में अवगत कराया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।