BJP प्रतिष्ठा बचाने के लिए विपक्षी दलों पर लगा रही दुष्प्रचार का आरोप - तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP प्रतिष्ठा बचाने के लिए विपक्षी दलों पर लगा रही दुष्प्रचार का आरोप – तिवारी

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा है कि भाजपा पर लोकसभा चुनाव में प्रतिष्ठा बचाने के

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा है कि भाजपा पर लोकसभा चुनाव में प्रतिष्ठा बचाने के लिए विपक्षी दलों पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगा रही है।

मुकुन्द तिवारी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित समझकर भाजपा विपक्षी दलों पर खिलाफ सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा ने जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली। पिछले साढ़ चार साल से अधिक समय केन्द्र में तथा डेढ साल से प्रदेश में सत्तारूढ़ होने के बाद भी भाजपा शासन में कोई काम नही हुआ है। भाजपा लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुट गयी है।

2019 में होगा सत्ता परिवर्तन, गठबंधन की सरकार बनेगी : पवार

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किये गये वादे पूरे किये होते तो आज उन्हें विपक्षियों पर दुष्प्रचार करने का आरोप नही लगाना पड़ता। भाजपा अपनी गिरती साख बचाने के लिए विपक्षी दलों पर अर्नगल आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

मुकुन्द तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 73 से अधिक सीट जीतने का दंभ भरने वाली भाजपा को उसके किये कर्मों के हिसाब से जनता उत्तर देगी। भाजपा ने जनता से भ्रष्टाचार खत्म, बेरोजगारों को रोजगार, मंहगाई पर नियंत्रण और विदेशों में जमा कालाधन देश में लाने के वादे किये थे, लेकिन आज तक एक भी पूरा नही किया।

महासचिव ने कहा कि राफेल जैसे युद्धक विमान के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) को आर्डर न/न देकर केन्द्र सरकार ने रिलायंस डिफेंस को किस योज्ञता के बल पर आर्डर दिलवाया। एचएएल को पिछले 75 सालों का अनुभव है जबकि रिलायंस डिफेंस इस क्षेत्र में ‘कोरा’ है। स्थापना के 75 साल पूरे होने पर एचएएल की तकनीक से विकसित ध्रुव हैलिकॉप्टर और हल्के लड़कू विमान तेजस ने हवाई करतब दिखाए हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता कहा करते थे डॉलर की तुलना में रूपये के नीचे गिरने से देश की प्रतिष्ठा नीचे गिरती है। भाजपा सरकार को अब देश की प्रतिष्ठा की चिंता नही है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्य बढ़ने पर श्री राजनाथ सिंह,श्री अरूण जेटली, श्रीमती सुषमा स्वराज एवं मुख्तार अब्बास नकबी आदि ने शोर मचाकर आसमान सिर पर उठा लिया था। आज देश में डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्य आसमान छू रहे हैं, कहां खो गये शोर मचाने वाले।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश सह मीड़यि संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी पार्टियां बौखला गयी हैं, आगामी लोकसभा चुनाव में हार सामने देखकर वह भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।