भाजपा ने केजरीवाल पर रेहड़ी पटरी वालों की भावनाओं से खेलने का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने केजरीवाल पर रेहड़ी पटरी वालों की भावनाओं से खेलने का लगाया आरोप

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रेहड़ी पटरी वालों की भावनाओं से खेलने का

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रेहड़ी पटरी वालों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। 
पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल रेहड़ी पटरी वालों को रिकॉर्ड समय में प्रमाण-पत्र और लाइसेंस देने का ‘अव्यवहारिक’ वादा करके उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं। 
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली में 28 नगर रेहड़ी पटरी समितियां गठित करने और रेहड़ी पटरी वालों को वैध दर्जा देने के लिए उन्हें अधिसूचित करने का ऐलान किया है।
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल की रेहड़ी पटरी वालों से हमदर्दी उनके पिछले 55 महीने की निष्क्रियता की छिपाने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।