बिहार : घरेलू विवाद से नाराज महिला ने 2 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : घरेलू विवाद से नाराज महिला ने 2 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

अंतिमा के पति राम के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अंतिमा को

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को गहरे पानी से बचा लिया लेकिन बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने महिला को बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार, डुमरिया गांव के रहने वाले राम की पत्नी अंतिमा देवी का बुधवार को किसी बात पर अपने पति से झगड़ा हुआ।

शाम को अंतिमा गुस्से में अपने दोनों बच्चों गोलू (4 वर्ष) और बेटी (7 माह) को लेकर तिरहुत नहर के पास पहुंची और बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद अंतिमा को किसी तरह बचा लिया लेकिन बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।  बगहा नगर थाना के प्रभारी मोहम्मद अयूब ने गुरुवार को बताया कि अंतिमा के पति राम के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अंतिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।