दिल्ली के जंतर मंतर पर CAB के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, DMRC ने जनपथ मेट्रो स्टेशन किया बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के जंतर मंतर पर CAB के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, DMRC ने जनपथ मेट्रो स्टेशन किया बंद

जंतर मंतर पर शनिवार को सैकड़ों लोगों ने CAB के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज के विभिन्न तबकों के

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर शनिवार को सैकड़ों लोगों ने नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाज के विभिन्न तबकों के लोग नए कानून का विरोध कर रहे लोगों के समर्थन में जंतर मंतर पर जमा हुए। 

केजरीवाल सरकार द्वारा चलाई जा रही डोर स्टेप डिलीवरी योजना जनता के साथ धोखा : तिवारी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने प्रदर्शन की वजह से जनपथ मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास को बंद कर दिया है। नए कानून के तहत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के जो सदस्य धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए हैं, उन्हें अवैध प्रवासी नहीं समझा जाएगा और भारत की नागरिकता दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।